मध्य प्रदेश की जलवायु - मध्यप्रदेश में तीन प्रकार की जलवायु या रितु है पाई जाती हैं.
1. पहली है ग्रीष्म ऋतु.
2. दूसरी है वर्षा ऋतु.
3. और तीसरी है शीत ऋतु.
ग्रीष्म ऋतु
मध्यप्रदेश में ग्रीष्म ऋतु मार्च से प्रारंभ होकर जून तक चलती है. ग्रीष्म ऋतु में मार्च के बाद तापमान में निरंतर वृद्धि होती रहती है तथा मई-जून में संपूर्ण मध्य प्रदेश का तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर पहुंच जाता है.
वर्षा ऋतु
मध्यप्रदेश में औसत वर्षा 112 सेंटीमीटर है. मध्य प्रदेश में वर्षा ऋतु जून से लेकर अक्टूबर तक मानी जाती है तथा या मध्य जून से प्रारंभ वर्षा हो जाती है.
शीत ऋतु
नवंबर से फरवरी माह तक मध्य प्रदेश में शीत ऋतु रहती है. मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान दिसंबर और जनवरी माह में होता है.
No comments:
Post a Comment